फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nagar nigam enchrochment in hero honda chowk gurugram

बादशाहपुर और हीरो होंडा चौक पर चला निगम का पीला पंजा

Tue, 11 Apr 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Apr 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam enchrochment in hero honda chowk gurugram
enchrochment - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को हीरो चौक व बादशाहपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। टीम ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। मंगलवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अचानक सुबह बाजारों में सजी दुकानों के बीच पहुंच गई। टीम को देखकर अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 टीम ने तुरंत सड़कों पर लगी बेतरतीब दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। काफी देर तक अभियान चलाने के बाद सड़कों से अतिक्रमण को साफ किया। इसके बाद टीम ने बादशाहपुर और हीरो होंडा चौक पर बैटरी विक्रेताओं, मीट की दुकानों, टपरीनुमा ढाबों, रेहड़ी-पटरी सहित कूलर विक्रेताओं को हटाया। यहां भी सड़कों पर फैले अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को जहां दिक्कत हो रही थी, वहीं जाम की समस्या भी गहराने लगी थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार इसकी शिकायत की जा रही थी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन स्थानों पर नजर बनी रहेगी। अगर फिर से किसी ने ऐसा करने का साहस किया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कानून के तहत की जाएगी। निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम टीमों ने बस स्टैंड, महावीर चौक व्यापार सदन, ओल्ड दिल्ली रोड, हरोली रोड सहित आसपास के क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ  कार्रवाई की। इन सभी के काफी सामान भी जब्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed