{"_id":"5dc8b3698ebc3e5b4754fcec","slug":"nagar-kirtan-on-prakash-parv-today-delhi-traffic-police-issued-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व पर आज निकलेगा नगर कीर्तन, दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व पर आज निकलेगा नगर कीर्तन, दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा जाम
Mon, 11 Nov 2019 06:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सोमवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से सुबह दस बजे शुरू होगा और देर रात जीटी करनाल रोड स्थित गुरुद्वारा नानक प्याऊ पर खत्म होगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल के अनुसार, नगर कीर्तन गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से शुरू होकर फतेहपुरी, खारी बावली चौक, कुतुब रोड, आजाद मार्केट, रोशनआरा रोड, घंटा घर, शक्ति नगर चौकी, जीटीके रोड व राणा प्रताप बाग होकर जीटी करनाल रोड स्थित गुरुद्वारा नानक प्याऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन
नगर कीर्तन को देखते हुए सुभाष मार्ग (लाल किला) क्रॉसिंग, एचसी सेन मार्ग, टाउन हॉल, फतेहपुरी, अजमेरी गेट टी पाइंट, पुल मिठाई, चर्च मिशन रोड, आजाद मार्केट चौक, डीसीएम चौक, न्यू रोहतक रोड-ईस्ट पार्क रोड, झंडेवालान गोलचक्कर, बर्फखाना चौक, मोरी गेट चौक, घंटाघर, रोशनआरा चौक, नांगिया पार्क, कालीदास मार्ग, चौकी नंबर-दो, रूप नगर चौक, जीटी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर और परेड ग्राउंड टी पाइंट आदि जगहों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को नगर कीर्तन वाले मार्गों पर न आने की सलाह दी है।
विज्ञापन