फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nadda says who distribute everything free in Delhi Could not even give water to refugees 

नड्डा बोले, दिल्ली में सब कुछ फ्री बांटने वाले शरणार्थियों  को पानी तक न दे सके

Mon, 30 Dec 2019 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Nadda says who distribute everything free in Delhi Could not even give water to refugees 
jp nadda - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), धारा 370 और तीन तलाक जैसे कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए और इसके लिए अमित शाह शिल्पकार बने। 

विज्ञापन


यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का। रविवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अटल बिहारी बाजपेयी द्वितीय स्मृति दिवस में मुख्य अतिथि जेपी नड्डा ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर चल रहे हैं। कई नेता नागरिकता संशोधन कानून का पहले विरोध कर रहे थे और अब कुछ और। वे शायद भूल गए कि धर्म के आधार पर कांग्रेस ने भारत-पाकिस्तान का बंटवारा किया था। उस वक्त कहा गया कि जो जहां जाना चाहता है, वो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हिंदू भारत में आ गए तो कुछ मुस्लिम पाकिस्तान चले गए। भारत ने अल्पसंख्यकों की रक्षा की, लेकिन पाक ने खुद को इस्लामी देश घोषित कर दिया। वहां सिख, जैन, ईसाई, बौद्घ और हिंदुओं की संख्या 23 से घटकर 2 फीसदी रह गई। 

बंटवारे के वक्त देश का सबसे बड़ा नरसंहार हुआ। अपने भाइयों को घर में जगह देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और अमित शाह शिल्पकार बने। सांसदों ने मिलकर नागरिकता संशोधन कानून को पास कराया।


उन्होंने धारा 370 समाप्त करने और तीन तलाक पर रोक का जिक्र करते हुए इन्हें ऐतिहासिक और विकास को बढ़ावा देने वाले निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि खुद को दलित नेता बताने वाले अब भूल गए कि पाकिस्तान से भारत आने वालों में 70 फीसदी आबादी दलितों की है। 

ये नेता अपने ही लोगों के दुश्मन बने बैठे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि अब दिल्ली की तस्वीर और तकदीर बदलनी है। दिल्ली में सबकुछ फ्री बांटने वाले शरणार्थियों को बिजली और पानी तक नहीं दे पाए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित कई सांसद और नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed