फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nadda said AAP misleading the public

दिल्ली विधानसभा चुनावः नड्डा बोले, जनता को गुमराह करना आप की फितरत

Sat, 25 Jan 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
Nadda said AAP misleading the public
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर भाजपा नेता खुल कर सामने आ गए हैं। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मोर्चा खोले हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा इस कानून को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने लक्ष्मी नगर और विश्वास नगर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस और आप वोट बैंक के लिए लोगों के सामने घड़ियाली आंसू बहाते हैं। गुमराह करना आम आदमी पार्टी की फितरत है। 
विज्ञापन


वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी में राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी थी और उसने समाज को विभाजित करने की मंशा से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, 35ए का मामला 70 सालों से लटका कर रखा। आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो कहती कुछ है और करती कुछ और है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप व कांग्रेस सीएए पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहीं हैं। यह कानून नागरिकता देने वाला है, लेने वाला नहीं। शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ धरने पर बैठने वाले कौन हैं और क्या उद्देश्य है ये सभी लोग जानते हैं। आगे कहा कि महात्मा गांधी ने 1947 में ही कहा था कि जिनका उत्पीड़न पाकिस्तान में हो रहा है उनको भारत लाकर बसाना चाहिए। 

1950 में जवाहर लाल नेहरू ने भी कहा कि जो लोग पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हैं उनको रिलीफ फंड से पैसा देकर भारत में बसाया जाए। डॉ. मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि बांग्लादेश में प्रताड़ित लोगों को भारत में बसाना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस शरणार्थियों पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। 

दिल्ली वालों को दिलाएंगे आयुष्मान भारत योजना का लाभ 
नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया। ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाया। इससे दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम हुआ। 60 हजार वाहनों को इस एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिया गया। 


आनंद विहार में जनसभा में नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद देश के दूसरे राज्यों के लोग भी खुश हैं। भाजपा सरकार आयुष्मान भारत योजना से दिल्ली के हर गरीब को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस योजना से दिल्ली वालों को वंचित रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed