फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   My family and I will join the CJP protest says Arvind Kejriwal urges mass turnout

केजरीवाल का एलान: परिवार संग सीजेपी के प्रदर्शन में जाएंगे, बोले- यह पार्टी की नहीं; देश के भविष्य की लड़ाई

Fri, 09 Oct 2026 04:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

सीजेपी ने मतदाता सूची में कथित धांधली और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। इसी के मद्देनजर 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
My family and I will join the CJP protest says Arvind Kejriwal urges mass turnout
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह और उनका परिवार कल यानी 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

'वोट चोरी' का गंभीर आरोप
सीजेपी ने मतदाता सूची में कथित धांधली और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और वोटिंग लिस्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा देश मांग रहा इस्तीफा
उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। यह सब ज्ञानेश कुमार की देखरेख में खुलेआम हो रहा है और पूरा देश अब उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

विज्ञापन

जनता से की भारी संख्या में जुटने की अपील
केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के भविष्य की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पर पहुंचें। शनिवार से शुरू हो रहे इस आंदोलन में मैं और मेरा पूरा परिवार शामिल होगा और आप सभी को भी वहां पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed