मौत से पहले किया फोन फिर भी नहीं बची मोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबुआ कॉलोनी में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की जबकि मायके वालों का आरोप है कि पीटने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने ससुरालपक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। उत्तम नगर डबुआ निवासी संदीप का विवाह 30 अप्रैल 2014 को यूपी बुलंदशहर निवासी मोनी से हुआ था।
रविवार रात करीब नौ बजे संदीप ने ससुर रामू को फोन कर सूचना दी कि मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची सारन पुलिस ने मृतका का शव जमीन पर पड़ा पाया।
मौत से पहले पिता और मामा को उसने फोन किया
संदीप का कहना था कि फांसी पर लटकी मोनी के बचने की उम्मीद होने के चलते सबने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा था लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बुलंदशहर से पहुंचे पिता रामप्रकाश उर्फ रामू ने बताया कि शाम सात बजे उनकी बेटी का फोन आया था कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
मोनी ने गुड़गांव में रहने वाले मामा मनोज को भी फोन कर ससुरालियों द्वारा पीटे जाने की बात कह उन्हें बुलाया था। रामू का आरोप है कि नौ बजे संदीप ने उन्हें बेटी की मौत की सूचना दी।
एसएचओ सारन राजेंद्र कुमार ने बताया कि पति संदीप सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।