VIDEO: बीच सड़क पर गाउन क्यों उतार रही है ये लड़की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली की सड़कों एक लड़की अचानक अपना गाउन उतारने लगती है तो आसपास मौजूद लोगों की आंखें चकरा जाती हैं। आखिर चलते चलते ऐसा क्या होता है कि लड़की को यूं कपड़े उतरने पड़ रहे हैं?
ऐसा करते देखकर बहुत से लोग करीब से जाकर उसे देखते हैं कि आखिर ये लड़की सरेआम ऐसा क्यों कर रही है, लड़की को करीब से देखने वाले तब और अचरज में पड़ जाते हैं जब वे उसके ठीक सामने होते हैं। कुछ शरमा कर आगे बढ़ जाते हैं तो कुछ लोग उससे बात भी करते हैं।
राजधानी की व्यस्त सड़कों पर लोगों के बीच गाउन उतारने वाली लड़की के इस काम के पीछे बड़ी वजह छिपी है। वीडियो देखने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे कि पूरा मामला क्या है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
दरअसल इस लड़की ने दिल्ली में चलाए जा रहे एक विशेष अभियान 'बिग ऑर स्मॉल सेव देम ऑल' के लिए गाउन उतारते हुए सड़कों पर चलने का फैसला किया है। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद है कि लोग ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक बने और उसके बारे में बेहिचक बात करें ताकि यह समस्या समय पर दूर की जा सके।
बता दें कि देश में बेस्ट कैंसर एक बड़ी समस्या रूप में उभरा है जिसका समय पर इलाज न होने से बड़े ही घातक परिणाम होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक देश की 22 में से एक महिला को ब्रेस्ट की शिकायत आती है। दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर से मरने वाली महिलाओं में छह प्रतिशत भारत से होती हैं।
बता दें कि अक्तूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह घोषित किया गया है। इस युवती ने अनोखे अंदाज में बेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान छेड़ा है।
यू-ट्यूब पर चल रहे इस वीडियो को 'प्रैंकबाज' नाम के प्रोडक्शन ने बनाया है।