{"_id":"6733352d11296be50302aa2f","slug":"mussoorie-bdc-union-officials-met-deputy-cm-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: BDC संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: BDC संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 12 Nov 2024 04:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Nov 2024 04:30 PM IST
सार
मसूरी बीडीसी संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने ग्राम मसूरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने के लिए एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
बीडीसी संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडीसी संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। ग्राम मसूरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने के लिए एक ज्ञापन दिया। बीडीसी संघ के प्रदेश प्रवक्ता मो. आरिफ ने बताया कि ग्रामीण अंचल के ग्राम मसूरी व नाहल की आबादी लगभग एक लाख है। चार-पांच किलोमीटर के दायरे में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, ऐसी स्तिथि में गरीब, मजदूरों को अपना इलाज कराने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
गांवों में रह रहे गरीब, मजदूर सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित हैं। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करते हुए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसूरी में बनाया जाना निहित जरूरी है। इस स्वास्थ्य केंद्र बनने का लाभ गांवों के गरीबों, मजदूरों को मिल सकेगा। ज्ञापन देते समय बीडीसी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महबूब खान, मो. आरिफ प्रदेश प्रवक्ता, नौशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन