{"_id":"315362674649efaff7f49fde3c70f904","slug":"muslims-populated-area-polio-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम आबादी के क्षेत्र पोलियो संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम आबादी के क्षेत्र पोलियो संवेदनशील
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग जिले के मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों पर पल्स पोलियो अभियान के दौरान अधिक ध्यान देगा। बृहस्पतिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामभगत के कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल को जिले में पल्स पोलियो अभियान के बाद ही प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को पोलियो मुक्त क्षेत्र होने का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. रामभगत ने बताया कि कुछ समय पहले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने एक सर्वे किया था, जिसमें यह बात सामने आई थी कि मुस्लिम आबादी के क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा लोग बहुत संकीर्ण जगहों में निवास करते हैं। पोलियो गंदे पानी से संपर्क एवं एक से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है। इस कारण ऐसे सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहरी स्लम क्षेत्र भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान के लिए 1383 बूथ, घर जाकर ड्राप्स पिलाने के लिए 1758 टीमों, 99 ट्रांजिट टीमें, 61 मोबाइल टीमों, 293 सुपरवाइजरों को तैनात किया जाएगा।