फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muslim youth helped in kanwar in noida

इरफान ने ब्रजघाट से कांवड़ ला पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल  

Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
muslim youth helped in kanwar in noida
कांवड़ यात्रा

जेवर के थोरा गांव में 25 साल के मुस्लिम लड़के ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए ब्रजघाट से कांवड़ लाकर थोरा गांव में हिंदूओ के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है।

विज्ञापन


इरफान की समाज को जोडने की यह पहल जेवर के गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार्य में इरफान के परिवार ने भी उसकी इस मुहिम में पूरा साथ दिया है।     समाज में बढ़ते सांप्रदायिक भेदभाव को खत्म करने के लिए जेवर के थोरा गांव निवासी इरफान खान ने हिन्दूओं के साथ कुछ दिनों पहले ब्रजघाट से कांवड में गंगा जल लाने का फैसला किया।
विज्ञापन


जिसके बाद से ही एक मुस्लिम लड़के द्वारा कांवड़ लाने की बात चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार सुबह इरफान अपने हिंदू दोस्तों के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेकर जैसे ही थोरा गांव पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक भी कराया

muslim youth helped in kanwar in noida

इस दौरान हिंदू धर्म के लोगों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत कर उसकी धर्माकि एकता के लिए गये इस कार्य की जमकर सराहना भी की। जिसके बाद हिंदू धर्म के लोगो ने इरफाने को गांव के प्राचीन मन्दिर में ले जाकर अपने साथ भगवान शिव की शिवलिंग पर जलाभिषेक भी कराया।

इरफान ने बताया कि उसको टीवी चैनलों व अखबार के माध्यम से दिन रोज बिगड़ते सामप्रदायिक सौहर्द को कायम रखने के लिए यह नया तरीका दिमाग में आया। जिसको उसने परिजनों के साथ साझा किया तो परिजनो ने भी इरफान की मुहिम में साथ देने का फैसला किया।

शुक्रवार को इरफान के साथ गांव के राकेश शर्मा, धीरू सिंह, दीपक भगत, पुष्पेन्द्र चौहान, विनीत गाविल, उम्मेद सिह आदि ने जलाभिषेक कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed