फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muslim leaders praising narendra modi

पीएम बनते ही मोदी के मुरीद हो गए मुस्लिम नेता!

Tue, 27 May 2014 08:04 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
muslim leaders praising narendra modi

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक खुर्शीद राजाका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बनकर उभरेगा। वे मेफील्ड गार्डन में आयोजित मंच की प्रदेशस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद के कृष्णपाल गुर्जर को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि दो मंत्रिपद मिलने से प्रदेश में विकास को नई गति मिलेगी। दोनों नेताओं की छवि ईमानदार और कर्मठ है।

मोदी सरकार में मुस्लिमों का हक सुरक्षित

muslim leaders praising narendra modi

उन्होंने कहा कि हरियाणा पृष्ठभूमि के चार मंत्रियों को पहली बार केंद्र में शामिल कर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता को सम्मान दिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अब भ्रम की स्थिति से निकलकर विकास के लिए काम करेंगे।

मोदी सरकार में मुस्लिम समाज का हित सर्वाधिक सुरक्षित है, जिसको आने वाले दिनों में मुस्लिम समाज इसे स्वयं महसूस करेगा। बैठक में मोहम्मद इस्लाम, नईम पेंटर, वसीम, शमीम, रमजान राजाका, रज्जी भादस, अरशद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रजीत ने शुरू की दूसरी पारी

muslim leaders praising narendra modi

सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। राज्यमंत्री के रूप में यह उनकी दूसरी पारी है। इससे पूर्व यूपीए-1 के कार्यकाल में वे रक्षा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने रक्षा मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इंद्रजीत ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली का स्वागत भी किया और उनके कार्यभार ग्रहण करने पर वहां मौजूद रहे।

दोपहर बाद राव ने योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व अपने निवास पर इंद्रजीत ने बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

‘पूर्व फौजियों की समस्या हल होगी’

muslim leaders praising narendra modi

राव ने कहा कि उन्हें रक्षा मंत्रालय में पहले भी काम करने का अनुभव मिला है और एक बार फिर उन्हें नरेंद्र मोदी ने मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले पूर्व फौजियों की समस्याओं के बारे में वरिष्ठ मंत्री से चर्चा कर हल करवाएंगे। इसके अलावा देश के पहले रक्षा विश्वविद्यालय के निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी।

रेवाड़ी के सैनिक स्कूल के निर्माण को जल्द पूरा करवाया जाएगा। गुड़गांव के नौ सौ मीटर के दायरे की समस्या को गंभीरता से हल करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed