{"_id":"5d1ca89b8ebc3e3ce319f3f0","slug":"muslim-hindu-brothers-hugged-each-other-no-riots-in-hauz-kazi-says-aap-mla-imran-hussain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौज काजी मामला: इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और अकाली विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौज काजी मामला: इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और अकाली विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Wed, 03 Jul 2019 06:58 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
इमरान हुसैन
- फोटो : ani
केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इमरान हुसैन का आरोप है कि जब मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी उस वक्त वह वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विधायक इमरान हुसैन ने बताया कि जिस दिन यह घटना घटी उस रात मैं पुलिस स्टेशन में मौजूद था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरे सामने हिंदू और मुसलमान भाइयों ने थाने में एक दूसरे को गले लगाया था। यहां दोनों पक्षों को बीच दंगे जैसी कोई घटना नहीं घटी है और न ही यहां के लोग दंगा चाहते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के हौज काजी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने बुधवार को कहा कि इलाके में रहने वाले लोग किसी तरह की अशांति या दंगा नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 30 जून को हौज काजी में पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद में दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान पास के ही मंदिर में तोड़-फोड़ की भी खबर आई थी। तोड़-फोड़ के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे, जिसे बुधवार को फिर से पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया।