{"_id":"7003a75a56e7d1af2d434a3dd5bea923","slug":"muslim-community-united-against-hooda-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में दिखेगा अनीसा की अनदेखी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में दिखेगा अनीसा की अनदेखी असर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 31 Jul 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता अनीसा की नौकरी को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। हुडा सरकार द्वारा अनीसा की अनदेखी करने पर अल्पसंख्यक समाज ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
अनीसा को उसके पदक के मुताबिक नौकरी न देने के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऊंचा गांव में माइनॉरिटी वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक मौलाना जमालुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन
पढ़ें-अनीसा को शूटिंग के लिए ये भी करना पड़ा
विज्ञापन
इस मौके पर जमालुद्दीन ने कहा कि अनीसा के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व सीएम हुडा से मुलाकात करेगा।
बैठक में मौलाना ने कहा कि दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड व गलासगो में रजत पदक विजेता खिलाड़ी को हरियाणा सरकार द्वारा नौकरी न दिया जाना निंदनीय है। सरकार अल्पसंख्यक समाज के साथ लगातार अनदेखी कर रही है।
पढ़ें-अनीसा के पदक की कीमत नहीं समझ पाई सरकार
समाज के प्रतिभावान लोगों को नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में अनीसा को छोड़कर छह खिलाड़ियों को नौकरी दे दी गई थी। जबकि इसमें कई खिलाड़ी अनीसा के जूनियर भी थे।
ऐसे में अनीसा को नौकरी क्यों नहीं दी जा रही है, समझ से परे है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के हितों का ध्यान रखने का दावा किया जाता है लेकिन जीतने के बाद उनकी अनदेखी शुरू हो जाती है।
फांउडेशन के सदस्य अब्बास खान ने कहा कि अनीसा मुस्लिम लड़कियों के लिए मिसाल है। अगर उन्ही के साथ ऐसा भेदभाव किया जाएगा तो इस समाज की लड़कियों को आगे आने की प्रेरणा कैसे मिलेगी। इस मौके पर राजू खान सैफी, मेहमूद खान, अरसद हुसैन, शेरखान, हाजी फजरूद्दीन, इलियास व ईमामुदीन सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, अनीसा के पति मुबारक ने कहा कि चार साल धक्के खाने के बाद अनीसा को अब उनके मन मुताबिक नौकरी दे दी जानी चाहिए।