फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muslim artists are actively participating in Delhi's Ramlila

Delhi: रूबिना बनीं कौशल्या, बिलाल शत्रुघ्न, तबला वादक उस्मान की धुन गूंज रही; आपसी सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे

Sat, 27 Sep 2025 07:43 AM IST
विजय पुंडीर फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:43 AM IST
सार

आयोजकों का कहना है कि यही हमारी असली विरासत और ताकत है। हमारे देश में सभी धर्म के लोग मिलकर रहते हैं। उनका कहना है कि दर्शकों को उनका यह किरदार खूब पसंद आ रहा है। इससे हमारे समाज में सामाजिक सद्भावना का संदेश जाएगा।

विज्ञापन
Muslim artists are actively participating in Delhi's Ramlila
पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में बालाजी रामलीला में प्रस्तुति देते संगीत कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की रामलीलाओं में मुस्लिम कलाकार भारतीय संस्कृति वृहद विरासत को जीवंत कर रहे हैं। रूबिना खान प्रभु श्रीराम की मां कौशल्या और बिलाल प्रभु के छोटे भाई शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे हैं। उनका यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। जहां देश में कुछ असामाजिक तत्व धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं, दिल्ली की रामलीला में रूबिना खान, बिलाल, उस्मान, इशरत और अनवर समेत अन्य कलाकार दर्शकों के सामने भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि यही हमारी असली विरासत और ताकत है। हमारे देश में सभी धर्म के लोग मिलकर रहते हैं। उनका कहना है कि दर्शकों को उनका यह किरदार खूब पसंद आ रहा है। इससे हमारे समाज में सामाजिक सद्भावना का संदेश जाएगा। वहीं, कलाकारों का कहना है कि कला का धर्म से कोई संबंध नहीं है। उनका का यह किरदार दर्शकों के साथ उनके परिवार भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला में जहां रूबिना खान कौशल्या और सीबीडी ग्राउंड स्थित बालाजी रामलीला में बिलाल शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, बाला जी रामलीला में करीब एक दशक से उस्मान तबला वादक के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा की-बोर्ड पर इशरत खान, ऑक्टापैड पर अनवर उनका साथ दे रहे हैं। संगीत के यह कलाकार हर एक सीन के मुताबिक ताल-मेल बिठा रहे हैं। उनकी यह कलाकृति लाइव सीन में जान फूंकने का काम कर रही हैं, जिसे देखकर दर्शक मोहित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कई किरदार निभा चुकी हैं 
रुबिना खान ने बताया कि इससे पहले भी वह दिल्ली की रामलीला में सुमित्रा और कैकई का किरदार निभा चुकी हैं। वह पिछले दो साल से रामलीला से जुड़ी हुई हैं। वहीं, इसके अलावा वह नौ साल से थिएटर में अभिनय कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed