गैंगस्टर की बहन का अपहरण कर गोलियों से भूनकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना जेल में बंद एक गैंगस्टर की बहन का अपहरण कर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। शनिवार को लोनी से उसका अपहरण कर दादरी के बंबावड में ताबड़तोड़ गोली मारकर शव रजवाहे के पास फेंककर हमलावर फरार हो गए।
रविवार सुबह गांववालों ने युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। शव के पास से मिले आईडी कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी सुरेश लाल का बेटा पवन गैंगस्टर के मामले में डासना जेल में बंद है। पवन की पैरोकारी उसकी बहन पूनम कर रही थी।
शनिवार को तारीख होने के चलते पूनम गाजियाबाद कोर्ट आई थी, जिसके बाद वह शाम को घर लौट गई। शाम करीब सात बजे वह घर से किसी काम के लिए निकल गई और वापस नहीं लौटी। बताया जा रहा है कि पूनम का शनिवार शाम कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
बंबावड के ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार 10:30 बजे रात सात-आठ राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। सुबह कुछ स्थानीय लोग गांव के नजदीक कल्दा माइनर रजवाहे के पास से गुजरे तो किसी युवती का शव पड़ा देखा।
दादरी के बंबावड में फेंका शव
ग्राम प्रधान तेजपाल शास्त्री ने बताया कि युवती के सिर के अलावा शरीर पर छह-सात गोलियों के निशान थे। इसकी सूचना उन्होंने ही पुलिस को दी थी।
आईडी कार्ड और वकील का विजिटिंग कार्ड मिला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराई। शव के पास से युवती का आईडी कार्ड और गाजियाबाद के एक वकील का विजीटिंग कार्ड मिला।
इसके आधार पर उसकी पहचान लोनी निवासी पूनम के रूप में हुई, जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान पूनम श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसका भाई पवन गैंगस्टर के मामले में डासना जेल में बंद है। उसकी पैरवी करने के लिए गाजियाबाद आने के बाद वापसी लोनी चली गई। सायं करीब सात बजे घर के बाहर किसी कार्य से आई थी। तब से ही गायब थी।