{"_id":"6cf5cbf601e0f90d982453992edcb27d","slug":"murder-of-four-kids-in-gurgaon-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 बच्चों की हत्या: मां-बाप का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 बच्चों की हत्या: मां-बाप का होगा डीएनए टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाहेड़ा गांव में रहने वाले चार मासूम की हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस को उनके परिजनों का इंतजार है। जिनके सेंपल के बाद कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाहेड़ा गांव में रहने वाले चार मासूमों की गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस अब देवराज के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। भोंडसी थाना की एक टीम उसे लेकर अलीगढ़ चाकू व कपड़ा बरामद करने गई है।
विज्ञापन
जो अब तक नहीं लौटी है। इसके साथ पुलिस को रायसीना की पहाड़ी से मिले बच्चों के कंकाल का डीएनए टेस्ट कराना है। इसके लिए चारों बच्चों के माता-पिता का आना जरूरी है। पुलिस ने बच्चों के माता-पिता को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भोंडसी थाना पुलिस ने 26 माह पहले संदिग्ध हालत में गायब चार बच्चों की हत्या का खुलासा किया था। उसके आरोपी देवराज को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन की जारही है।