फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of elderly jweller in delhis karolbagh area

करोलबाग में थाने के पास बुजुर्ग ज्वेलर की हत्या, मुंह पर लगाया टेप

Tue, 02 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 May 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
murder of elderly jweller in delhis karolbagh area
Demo pic - फोटो : google

करोलबाग इलाके में रविवार रात थाने से 150 मीटर दूर बीडनपुरा में एक बुजुर्ग ज्वेलर की उसके दफ्तर में हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रविंद्र कपूर (62) के रूप में हुई है। रविवार रात जब रविंद्र का नौकर दूसरी मंजिल स्थित उनके दफ्तर पहुंचा तो खून से लथपथ उनकी लाश मिली।

विज्ञापन


रविंद्र के हाथ-पैर बंधे थे और उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था। सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर रविंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली

murder of elderly jweller in delhis karolbagh area
crime

पुलिस के मुताबिक रविंद्र कपूर परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो शादीशुदा बेटियां हैं। रविंद्र का करोलबाग में ज्वेलरी के होलसेल का काम है।

रविवार शाम को वह अपने नौकर के साथ दूसरी मंजिल स्थित दफ्तर में थे। इस बीच नौकर किसी काम से बाहर चला गया। शाम करीब 7.30 बजे जब वह वापस लौटा तो उसने फर्श पर खून से लथपथ रविंद्र का शव पड़ा देखा।

उनके सिर से खून बह रहा था। नौकर ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस के अलावा परिवार को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed