फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder mystery solved, lover had committed the murder, arrested

Delhi NCR News: हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोटला मुबारकपुर में सात अक्तूबर को युवती की हत्या का मामला
विज्ञापन

- पूर्व प्रेमी के साथ युवती की फोटो देखकर आग बबूला हुए प्रेमी ने हथियार से वारकर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व प्रेमी के साथ फोटो देखकर एक बदमाश ने अपनी प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मौके पर लूटपाट का सीन बना दिया। आरोपी ने कमरे का सामान फैलाने के अलावा अपनी गर्लफ्रेंड का मोबाइल फोन भी ले लिया।
आरोपी हरियाणा के हिसार में जाकर छुप गया। पुलिस ने कोटला मुबारकपुर में साक्षी गुरंग (25) की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव धाना खुर्द, हांसी, हिसार, हरियाणा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा किया कि वह कुछ माह पूर्व साक्षी से जोधपुर, राजस्थान में मिला था। यहां दोनों के बीच संबंध भी बने। उसके बाद हिमांशु कई बार युवती से मिलने के लिए दिल्ली आने लगा। कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। उसके बाद हिमांशु उस पर नजर रखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी तीन दिन तक साक्षी के साथ उसके कमरे पर रहा। इसी बीच उसने पीड़िता के मोबाइल में पूर्व प्रेमी के साथ फोटो देख लिए। इसी से नाराज होकर उसने पीड़िता की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सात अक्तूबर की शाम को कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस को सी-290, प्रताप गली, नानक चंद बस्ती स्थित एक मकान की सीढ़ियों पर खून के धब्बे देखे जाने के संबंध में कॉल मिली। पुलिस टीम ने वहां देखा कि सीढ़ियों व पहली मंजिल के दरवाजे के पास खून के निशान थे।
दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सारा सामान फैला हुआ था। अंदर साक्षी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
टीम को घटना स्थल से बीयर की बोतलें, खून से सने कपड़े और चाकू का हैंडल समेत अन्य सबूत मिले। सीसीटीवी की जांच करते हुए टीम बाहरी दिल्ली से होते हुए हरियाणा के हांसी तक पहुंच गई। बाद में आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया गया।
आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह साक्षी के साथ किसी और युवक को देखकर गुस्से में था। वारदात के समय उसका साक्षी से झगड़ा हुआ। इस दौरान गुस्से में उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

हरियाणा के गैंगस्टरों से काफी प्रभावित है आरोपी
पुलिस को पता चला कि हिमांशु 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उस पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हरियाणा के कई बड़े गैंगस्टरों से प्रभावित था। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया और घरों में चोरी और सेंधमारी जैसे छोटे-मोटे अपराध करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed