{"_id":"e882f6c53ff5261584651c68dbead16e","slug":"murder-in-gurgaon-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में युवक को मारी गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामपुर गांव में मंगलवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायलवस्था को युवक को मेदांता मेडिसिटी में दाखिल कराया गया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक इस्लामपुर गांव निवासी रामकरण (38) मंगलवार शाम को इस्लामपुर चोपड़ में खड़ा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई सुभाष और भतीजे नितिन और विकी यहां पहुंचे।
रामकरण कुछ समझता इससे पहले बड़े भाई ने उस पर बंदूक से गोली बरसा दी। चश्मदीदों के मुताबिक युवक पर तीन से चार गोलियां चलाई गई।
लहुलुहान हालत में युवक के जमीन पर गिरने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने तुरंत घायलवस्था युवक को मेदांता मेडिसिटी में दाखिल कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक दोनों भाईयों के बीच पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। इसके चलते पहले भी रामकरण पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम राजेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच में पहले भी रंजिश के चलते हमले की बात सामने आई है। पुलिस उसी आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।