{"_id":"5f98ae086218f6410c172178","slug":"murder-in-delhi-over-road-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलराजः दिल्ली की गलियों में बहा खून, लहराये हथियार, कत्ल के बाद हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलराजः दिल्ली की गलियों में बहा खून, लहराये हथियार, कत्ल के बाद हमलावर फरार
Wed, 28 Oct 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : amar ujala
महेंद्र पार्क के पीपलथला इलाके में मंगलवार दोपहर तेज म्यूजिक बजाने से मना करने पर एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर छुरा, चापड़ और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घटना में परिवार के एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार बेटों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त 29 वर्षीय सुशील के रूप में हुई है, जबकि घायल भाइयों की पहचान सुनील और अनिल के रूप में हुई है। सुशील अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ रहता था। साथ ही उसके भाई भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोस में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पीपलथला में पड़ोसियों के बीच झगड़ा होने की दो कॉल आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गली में खून बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि अब्दुल के परिवार वालों ने पड़ोसी सुशील और उसके भाइयों पर घातक हथियार से हमला कर दिया है। घायल तीनों भाइयों को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया है। छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि सुशील के पड़ोस में अब्दुल अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अब्दुल ने सुशील पर शराब बेचने का आरोप लगाया। वहीं, सुशील के परिवार वालों ने अब्दुल के घर वालों पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अब्दुल और उसके दो बेटों आफाक और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार हसीम और चांद की तलाश कर रही है।
तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात
दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष के बाद इलाके में तनाव है। वारदात के वक्त लोग अपने घरों कैद हो गए। पुलिस के आने के बाद दूसरे समुदाय के लोग बाहर निकले, जिनमें तनाव साफ तौर पर देखा जा रहा था। आरोपी परिवार के लोग घर को छोड़कर कहीं अन्य जगह पर जा चुके थे। जबकि मृत सुशील के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। आस पास के लोग उसके परिवार वालों से मिलने के लिए आ रहे हैं।