फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder due to enmity in delhi

रंजिश में कत्ल: सिगरेट पिलाई, फिर शराब पिलाने से मना करने पर चाकू से गोदा; किशोर की मौत... आरोपियों की तलाश

Sun, 23 Nov 2025 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Murder due to enmity in delhi
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

सिगरेट तो पिला दी, अब शराब भी पिला। मना करने पर आरोपियों ने अपने ही एक दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना ज्योति नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश भी थी, जिसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान कर्दमपुरी निवासी अली फैज (15) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में अब तक पुलिस को पता चला है कि इस वारदात में एक नाबालिग समेत दो संदिग्ध शामिल है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात ज्योति नगर थाना इलाके में चाकू गोदने की घटना में एक किशोर के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम भीम राव अंबेडकर कॉलेज, कर्दमपुरी के पहुंच गई, जहां पता चला कि घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। जब तक पुलिस अस्पताल पहुंचती तब तक नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अली फैज के परिवार में माता-पिता, भाई और एक बहन हैं। कुछ दिनों पहले आरोपियों और अली फैज के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को भी सभी एक साथ मौजूद थे। इस दौरान सभी ने एक साथ सिगरेट पी। इसके बाद आरोपियों ने फैज से दारू पिलाने के लिए कहा, लेकिन उसने दारू पिलाने से मना कर दिया। इस बात से सभी आरोपी गुस्से में आ गए और फैज पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह अधमरा हो गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed