फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder Delhi: Minors killed a youth in Bhajanpura

Murder Delhi: सुर्खियों में आने के लिए कर दी हत्या, नाबालिग आरोपी बोले-अपराध की दुनिया में कमाना चाहते हैं नाम

Sun, 27 Apr 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 02:15 AM IST
सार

पकड़े गए सभी लड़कों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। आरोपियों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Murder Delhi: Minors killed a youth in Bhajanpura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भजनपुरा में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शाकिर (28) के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद छह नाबालिगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए सभी लड़कों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। आरोपियों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल सभी लड़के अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं और शुक्रवार रात पहली बार किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे। पहली बार में ही इन्होंने शाकिर की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली के एक नामी गैंगस्टर से प्रभावित हैं। वहअपराध की दुनिया में कदम रख सुर्खियों में आना चाहते थे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वमी ने बताया कि शाकिर घोंडा के सुभाष मोहल्ले में रहता था। परिवार में पिता शहजाद, मां के अलावा अन्य सदस्य हैं। शाकिर पिता के साथ कपड़ों की रंगाई का काम करता था। शुक्रवार रात 8.30 बजे वह किसी काम से घर से निकला था। इस बीच नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर भाग गए। शोर-शराबा होने पर परिजन घायल शाकिर को लेकर जग प्रवेश चंद अस्पताल भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिर को पहले से जानते नहीं थे आरोपी
हत्या का मामला दर्ज कर भजनपुरा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या करने वाले मोहल्ले के ही कुछ लड़के हैं। पुलिस ने इनके घरों पर दबिश देना शुरू किया। पूरी रात चली कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी छह लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि यह इनका पहला अपराध है। वह जुर्म की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं। इसके लिए इन लोगों ने एक चाकू का इंतजाम किया और शुक्रवार को शाकिर की हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि यह शाकिर को पहले से जानते नहीं थे। केवल रास्ते में मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई।

कानून व्यवस्था से नाराज दिखे लोग
शाकिर की हत्या के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कानून व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे। उनका कहना था कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है। आए दिन किसी न किसी के साथ वारदात हो रही है। शाकिर को बिना कसूर मार दिया गया। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने समझाकर लोगों को घर भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाकिर का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

शाहबाद में रंजिश का बदला लेने के लिए की थी युवक की हत्या, धरा
शाहबाद डेयरी इलाके में दोस्त के साथ पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने वाले बदमाश को अपराध शाखा ने घटना के दस माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था। पिछले साल जून माह में युवक को दस आरोपियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी क्षेत्रपाल उर्फ सागर (19) के रूप में हुई है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पिछले साल 30 जून की रात शाहबाद डेयरी निवासी सनी को उसके परिवार वालों ने घायल अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि हमलावरों ने सनी के निजी अंग सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से दर्जनों वार किए थे। 

शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला इलाके के रहने वाले अजय उर्फ मोदी की सनी से पुरानी दुश्मनी थी। अजय और उसके साथियों ने मिलकर सनी को पीटा और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ऐसे गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

एएसआई सुनील कुमार को एक सूचना मिली कि इस मामले का एक आरोपी क्षेत्रपाल लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस ने उसके परिवार वालों और दोस्तों की निगरानी की और कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सूचना मिली कि आरोपी के सुनहरी चौक आने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उत्तम नगर में युवक को चाकू मारा, हालत नाजुक
उत्तम नगर में कुछ लड़कों ने एक युवक को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक अपनी जान बचाकर वहां से भागा। बहनोई के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

घायल युवक की पहचान सुमित (19) के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर की कृष्णा काॅलोनी में रहता है। 24 अप्रैल की रात पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने के बाद उसे भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां सुमित का इलाज चल रहा था। वह बयान देने की हालत में नहीं था। 

जांच के दौरान पता चला कि सुमित को उसके बहनोई का भाई सागर अस्पताल लेकर आया है।पुलिस ने सागर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह हस्तसाल गांव में रहता है। 24 अप्रैल की रात वह घर में था। इसी दौरान किसी ने उसके दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाया। दरवाजा खोलने पर बाहर सुमित लहूलुहान हालत में खड़ा था। सुमित उसके छोटे भाई का साला है। उसके पीठ में चाकू मारा गया था। 


पूछताछ करने पर सुमित ने बताया कि मद्रासी मंदिर के पास स्थित इमरान सैलून में अख्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया है। उसकी हालत देखते ही सागर ने दोस्तों के साथ मिलकर घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़कों ने टशनबाजी में सुमित पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed