{"_id":"334e2a27166e39c057680d9fb09d6a07","slug":"murder-case-filed-against-wife-s-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चाचा सहित चार पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के चाचा सहित चार पर हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-29 नाले में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश के मामले में सेक्टर-20 थाने में परिजनों ने युवक की पत्नी के चाचा सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महोबा निवासी 35 वर्षीय परमलाल बृहस्पतिवार को नोएडा और दिल्ली में रहने वाले अपने भाइयों और परिवार से मिलने आया था। वह कुछ दिनों बाद विदेश जाने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस में दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों परमलाल ने प्रेम विवाह किया था। शादी से वर या वधू के माता-पिता को दिक्कत नहीं थी। हालांकि, पत्नी के चाचा मनोहर इस मामले में परमलाल से टशन रखता था।
विज्ञापन
परिजनों ने परमलाल की पत्नी के चाचा मनोहर, उसके साथी राहुल सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज से मौत का कारण बताया गया है। वहीं, शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले थे।