{"_id":"d8bc774c6de9a6aaf6c41dc55d954d38","slug":"murder-attempt-on-rss-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, कोतवाली घेरी
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश में कुछ युवकों ने एक आरएसएस कार्यकर्ता को दुकान में घुसकर पीटा और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दबंगों ने उसे कैंची मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने नोएडा विधायक के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मूड़ाखेड़ा चौराहे का है।
विज्ञापन
मुगलपुरा निवासी आरएसएस कार्यकर्ता रमेश चंद्र अग्रवाल की मूड़ाखेडा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। अग्रवाल ने बताया कि एक दिन पहले आरोपियों के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के युवक सोमवार को उसकी दुकान में घुस आए और उसे पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे कैंची मारकर घायल कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना पर जमा हुए भाजपाइयों ने जमकर हंगामा।
भाजपाइयों ने कोतवाली में किया हंगामा
नोएडा से भाजपा के विधायक डॉ. महेश शर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां भी हंगामा किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं। एसएचओ केएन मिश्र ने कहा कि फिजा खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।