फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder attempt in delhi

बुजुर्ग व बेटों को सरिये से पीटकर किया अधमरा

Wed, 25 Mar 2015 08:25 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Mar 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
murder attempt in delhi

दिल्ली के कृष्णा नगर में कार हटाने के विवाद में चार भाइयों ने बुजुर्ग कारोबारी पर सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। उसके घर पर भी जमकर तोड़फोड़ की। बुजुर्ग के दो बेटों को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायल पिता-पुत्रों को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित बेतल सिंह (62) परिवार के साथ ए-ब्लॉक कृष्णा नगर में रहते हैं। इनकी बवाना में ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी है। रविवार रात करीब 10.30 बजे वे अपने बड़े बेटे लक्ष्मण के साथ कार में फैक्टरी से घर लौट रहे थे।  घर पहुंचकर लक्ष्मण कार पार्क करने लगा। तभी पड़ोस में रहने वाले जीतू व विक्की रिक्शा में पहुंचे। वे लक्ष्मण से कार हटाने को कहने लगे। इस पर उनमें बहस व गाली-गलौच हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवक कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए। आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद जीतू, विक्की, राजेश व अजय चारों भाई डंडों व सरियों से लैस होकर बेतल के घर में घुस गए। आरोपियों ने सरिये से बेतल का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव कराने आए बेटों श्याम व रविंद्र पर भी जानलेवा हमला किया।  घर में तोड़फोड़  कर जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed