{"_id":"653af2dee9b48a4d6e075423","slug":"murder-and-firing-in-delhi-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Capital : दिव्यांग जमाता था धौंस तो गला रेतकर ले ली जान, अदरक कारोबारी की हत्या, विवाद में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Capital : दिव्यांग जमाता था धौंस तो गला रेतकर ले ली जान, अदरक कारोबारी की हत्या, विवाद में मारी गोली
Fri, 27 Oct 2023 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:44 AM IST
सार
अचानक वह एक ओर गिर गया और गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। परिवार को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहन गार्डन इलाके में मंगलवार को रावण जलाने की तैयारी थी। दिव्यांग रवि उर्फ क्रिया (38) परिवार के साथ बैठा हुआ था। अचानक वह एक ओर गिर गया और गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। परिवार को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों को पता चला कि रवि का किसी ने गला रेतने के अलावा कमर पर भी चाकू से वार किया है। रणहौला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में 16 और 17 साल के नाबालिगों ने बताया कि रवि उन्हें परेशान करता था। वह उन पर धौंस जमाता था। इस बात से आहत होकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रवि परिवार के साथ मोहन गार्डन के डिफेंस एंक्लेव इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी सिल्की और दो बेटे हैं। पहले रवि एक फैक्टरी में नौकरी करता था, लेकिन वर्ष 2007 में काम करने के दौरान हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए थे। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रवि, पत्नी व बच्चों के साथ घर के पास ही चल रहे दशहरा मेले में मौजूद था। अचानक रवि एक ओर गिरा गले से खून बहने लगा।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों नाबालिगों से बातचीत कर हत्या की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
आजादपुर मंडी के गेट पर कारोबारी की हत्या
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बृहस्पतिवार तड़के अदरक कारोबारी राजेश (27) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राजेश घर से आजादपुर सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह मंडी के गेट में घुसा तो चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। राजेश से मारपीट के बाद आरोपी चाकू मारकर फरार हो गए। राजेश को लोगों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन लड़कों को हिरासत में लिया है। लूटपाट और रंजिश समेत अन्य दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडी में साथ काम करने वाले राजेश के कुछ करीबियों का कहना कुछ नाबालिगों से उसका विवाद चल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी राजेश परिवार के साथ भड़ौला गांव, महेंद्र पार्क में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। राजेश का आजादपुर सब्जी मंडी में अदरक का कारोबार था। रोजाना तड़के तीन बजे वह घर से मंडी के लिए निकल जाता था। पुलिस को सुबह 4:10 बजे बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक के चाकू लगने की खबर मिली। पुलिस वहां पहुंची तो राजेश की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान हुई।
डीजे पर डांस विवाद में मार दी गोली
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में डीजे पर डांस करने के विवाद में दो लड़कों ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, हाथ में गोली लगने के बाद पीड़ित सन्नी उर्फ बीड़ी (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी योगेश और ऋतिक की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि घायल सन्नी के अलावा योगेश और ऋतिक के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।