{"_id":"6a241ed59762ccf65400f893","slug":"murder-accused-caught-in-encounter-shot-in-leg-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-139685-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, पैर में लगी गोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, पैर में लगी गोली...
विज्ञापन
वेलकम में 19 मई को अमानुल्लाह कुरैशी की हत्या का मामला:
-उत्तर-पूर्वी जिला की वेलकम थाना पुलिस ने वेलकम झील में हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी रिहान को दबोचा
-पुलिस टीम पर चला दी थी तीन गोलियां, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
-पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, कारतूस, तीन खोखे और मोबाइल फोन किया बरामद
-आरोपी ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की थी अमानुल्लाह कुरैशी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में 19 मई की रात मोहम्मद अमानुल्लाह कुरैशी (22) की हत्या के मामले में फरार चल रहे रिहान नामक बदमाश को वेलकम थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चला दीं। बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने के बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग हुई। गोली आरोपी रिहान के पैर में लगी। बाद में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, कारतूस और तीन खोखों के अलावा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मामले में रिहान की मां शमा परवीन और भाई सलमान फिलहाल फरार हैं। पुलिस पहले ही मामले में दो सुपारी किलर सैफी उर्फ अब्दुल और अमीर आलम को गिरफ्तार कर चुकी है।
पूरा मामला जनवरी में रिहान के बड़े भाई फैजान और उर्फ फज्जी की हत्या से शुरू हुआ। अमानुल्लाह के बड़े भाई मोईन कुरैशी ने पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए जनवरी में फैजान की हत्या कर दी। मोईन ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टा पर पोस्ट किया था। फैजान की मौत का बदला लेने के लिए शमा परिवार ने बेटों के साथ मिलकर साजिश रची।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अमानुल्लाह हत्याकांड के मामले में उनकी टीम को खबर मिली कि एक मुख्य आरोपी रिहान झील पार्क, वेलकम इलाके में मौजूद है। तुरंत पुलिस वहां पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पिस्टल निकाल ली। इस बीच आरोपी ने पीछे कर रही टीम पर एक गोली चला दी। हवलदार हरेंद्र ने नीचे झुककर किसी तरह खुद को बचाया और रिहान को सरेंडर करने के लिए कहा। रिहान ने दोबारा गोली चलाई। इस बार भी हरेंद्र बच गया। इसके बाद हरेंद्र ने हवा में एक गोली चलाकर रिहान को रुकने के लिए कहा, लेकिन रिहान ने तीसरी गोली भी चला दी।
विज्ञापन
यह गोली हरेंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। बाद में आत्मरक्षा के लिए हरेंद्र ने रिहान की टांग पर गोली चला दी। टांग में गोली लगने ही रिहान गिर गया। फौरन उसे काबू कर अस्पताल भेजा गया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। रिहान के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं। अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को रिहान की मां शमा परवीन और भाई सलमान की तलाश है। फैजान की हत्या के बाद स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद मोईन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी शमा ने मामले में मोईन के परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर शमा और सलमान की तलाश कर रही हैं।