फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder accused arrested from Bihar after 15 years

हत्यारोपी 15 साल बाद पकड़ा गया: रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था शख्स, दिल्ली पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

Sun, 17 Mar 2024 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested from Bihar after 15 years
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आनंद विहार इलाके में युवक की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत ने 2014 में सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना परिक्षेत्र की टीम को हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, कार लूट के मामलों में शामिल वांछित और इनामी अपराधियों को पकड़ने का काम सौंपा गया था। सुनील तेवतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि 2009 में आनंद विहार में एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में शामिल आरोपी संजय सिंह 15 साल से फरार है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी संजय की तलाश में जुट गई। टीम दिल्ली, यूपी, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों में उसके बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। कई दिनों की निगरानी के बाद एएसआई वीरेंद्र को आरोपी के बिहार के बक्सर जिले में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सिंह को बिहार के बक्सर के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी को अपराध शाखा ने पकड़ा
इसी मामले में फरार एक अन्य आरोपी को अपराध शाखा ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटना निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। घटना के बाद से वह फरार हो गया और पता बदलकर रहने लगा। 15 साल से वह अपने किसी परिचित से नहीं मिला। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed