फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder accused absconding for 16 years trapped in police net

Delhi NCR News: पुलिस के फेंके जाल में फंसा अपराधी, 16 साल से था फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट में पेंटिंग का काम दिलाने के बहाने बुलाया और किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पांच हजार रुपये का था इनाम, महिला की हत्या व लूटपाट में वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने 16 साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बिहार के सुपोल निवासी रामप्रीत कामत(40) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए फ्लैट में पेटिंग का ठेका दिलाने का झांसा देकर बुलाया और उसे दबोच लिया गया। कामत पर दिल्ली के रणजीत नगर थाना क्षेत्र में हत्या और डकैती का मुकदमा दर्ज है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार अमरजीत सिंह खरबंदा की शिकायत पर दिल्ली के रणजीत नगर थाना क्षेत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत 30 अक्तूबर 2008 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह दफ्तर गए थे जबकि पत्नी घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब 2:10 बजे पीडि़त ने पत्नी से बात की थी। शाम करीब 7.30 बजे घर लौटे तो घर का बाहरी दरवाजा खुला था। अंदर अलमारियां खुली थीं। ड्राइंग रूम में उनकी पत्नी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। पुलिस जांच में रामप्रीत कामत की भूमिका सामने आई थी। अदालत ने वर्ष 2010 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। शाखा में तैनात एसआई रितेश कुमार को इस घोषित अपराधी के बारे में पता चला कि आरोपी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पेंटर का काम कर रहा है। यही से उसे दबोचने का प्लान बना और उसे अभय खंड, इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

-----
गिरफ्तारी के डर से भाग गया था
रामप्रीत कामत ने खुलासा किया कि घटना के समय वह साथियों के साथ दिल्ली के टोडापुर में रह रहा था। हत्या व लूटपाट के मामले में जब उसके साथी पकड़े गए तो वह बिहार स्थित अपने गांव भाग गया। यह पुलिस के पहुंचने पर वह इंदिरापुरम, गाजियाबाद आ गया। यहां पिछले कई वर्षों से पेंटर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed