{"_id":"6c0fb54d8e6e317835de4e23b7d6cd29","slug":"municipal-corporation-wants-to-remove-the-statue-of-maharana-pratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हटवाना चाहता है महाराणा प्रताप की मूर्ति?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हटवाना चाहता है महाराणा प्रताप की मूर्ति?
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 14 Jan 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखराली के एमडीआई स्थित घोड़ा चौक पर स्थापित महराणा प्रताप की प्रतिमा पर मंडराता खतरा टल गया है। अब यह प्रतिमा नहीं हटाई जाएगी।
विज्ञापन
चौक पर लगने वाले जाम को देखते हुए यहां बने गोल चक्कर को हटाने की एक योजना पर नगर निगम और हुडा काम कर रहा है। निगम आयुक्त ने फिलहाल मूर्ति नहीं हटाने के संकेत दिए हैं।
गुड़गांव के प्रमुख चौराहों में घोड़ा चौक भी एक है। गोल चक्कर पर ही महाराणा प्रताप की घोड़े पर सवार एक आदमकद प्रतिमा है। गुड़गांव एक्सप्रेस-वे और हुडा सिटी सेंटर को जोड़ने वाला यह चौराहा अति व्यस्त रहता है।
विज्ञापन
सुबह से देर रात तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए हुडा एवं नगर निगम ने रोड के घोड़ा चौक और कटारिया चौक को समाप्त करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है जामा मस्जिद
प्रशासन की योजना है कि दूसरे चौकों की तरह यहां से भी गोलचक्कर समाप्त कर दिया जाए। उधर, घोड़ा चौक समाप्त करने की योजना का राजपूत संगठनों के लोग विरोध कर रहे हैं।
इस सिलसिले में राजपूत महासभा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार से मिला। कुमार ने विश्वास दिलाया कि महाराणा प्रताप चौक से उनकी प्रतिमा नहीं हटाई जाएगी।
यातायात आवागमन में सुविधा के लिए केवल चौक के बाहरी दायरे को कम किया जाएगा। राजपूत महासभा के प्रधान जतनवीर राघव ने बताया कि यहां फ्लाईओवर या अंडरपास के निर्माण के दौरान भी महाराणा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
कटारिया चौक से नहीं हटेगी मूर्ति
घोड़ा चौक वाली सड़क पर एक किलोमीटर के फासले पर अतुल कटारिया चौक है। यहां शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया की याद में फूलों की छोटी सी बगिया और प्रतिमा है। स्मूथ ट्रैफिक के लिए इस गोल चक्कर को भी हटाने की योजना थी। लेकिन अतुल कटारिया के परिजनों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के आग्रह पर इसे भी किसी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की शान है कुतुब मीनार
मिट गई कई निशानियां
कई चौक-चौराहे गुड़गांव की पहचान रहे हैं। लेकिन जाम से मुक्ति के चक्कर में अधिकांश समाप्त कर दिए गए। सेक्टर चार-सात चौक, बाबा प्रकाशपुरी चौक, फव्वारा चौक, मयूर चौक, हुडा सिटी सेंटर चौक पर बड़े-बड़े गोल चक्कर हुआ करते थे। सारे हटा दिए गए। अब अग्रसेन चौक पर भी तोड़फोड़ की तलवार लटक रही है।