फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   municipal corporation employees protest in faridabad

नगर निगम कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

Fri, 21 Apr 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
 municipal corporation employees protest in faridabad
एडीएम सिटी ने फीस वृद्धि वापसी पर विचार को दी सात दिन की मोहलत - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन

विज्ञापन

से वर्षों पहले निकाले गए कर्मचारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र देने की मांग की। 

धरने का नेतृत्व सीबी सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहाकि जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती विरोध जारी रहेगा। क्योंकि
सरकार के आदेश का पालन निगम के कुछ शरारती अधिकारी नहीं करने दे रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि वर्ष 1995 में निगम में कार्यरत 187 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया था। बाद में 157
कर्मचारियों ने श्रम न्यायालय में चले गए। एक फरवरी 2013 को श्रम न्यायालय से केस जीत गए। 

 इसके बाद सरकार हाईकोर्ट चली गई। हाईकोर्ट में भी कर्मचारियों ने 3 दिसंबर 2015 को केस जीत गए। कर्मचारियों ने इस सात
करोड़ 43 लाख रुपये एरियर को छोडने का ऐलान कर दिया।

 इस पर सरकार ने अवमानना से बचने के लिए एक अक्तूबर 2003 से ही निकाले गए कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश
निगम प्रशासन को दिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निगम में कार्यरत कुछ शरारती तत्व अधिकारी व कर्मचारी
नियुक्ति में बाधा बने हुए हैं।

इसके पूर्व बृहस्पतिवार को भी यूनियन के लेगों ने अतिरिक्त निगमायुक्त पार्थ गुप्ता से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थी।
उनका कहना है कि जब तक कोर्ट और सरकार के आदेश का पालन नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed