{"_id":"882d93b51848a99bf9180a990ce76a4d","slug":"mundka-toy-factory-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौने की फैक्ट्री के साथ एक शख्स भी खाक हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौने की फैक्ट्री के साथ एक शख्स भी खाक हो गया
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडका इलाके में बुधवार दोपहर प्लास्टिक के खिलौने बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में आग गई। आग में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि डर के कारण करीब छह मजदूरों ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देर रात को दमकल की 45 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3:15 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली कि मुंडका औद्योगिक क्षेत्र, मेट्रो पिलर नंबर-501 के पास चार मंजिला फैक्टरी में आग लग गई है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
भूतल व ऊपरी मंजिलों पर प्लास्टिक के खिलौने बनाने का काम होता है। आग लगते ही मजदूर फैक्टरी से बाहर निकल आए जबकि कुछ मजदूर अंदर फंस गए।
पुलिस और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले छह मजदूर नीचे कूद गए जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। आग से झुलसे बालेश्वर (30) को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वह परिवार के साथ बीसी रेलवे कालोनी में रहता था। आग की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पास की कुछ इमारतों में दरारें भी आ गईं जिन्हें पुलिस ने एहतियातन खाली करा लिया है।