फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mundka-Bakkarwala UER-2 toll should be made free for villagers: Panchayat Sangh

मुंडका-बक्करवाला यूईआर-दो टोल ग्रामीणों के लिए फ्री किया जाए : पंचायत संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पंचायत संघ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केंद्र सरकार से मांग की है कि यूईआर-दो पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल को दिल्ली देहात और ग्रामीणों के लिए पूरी तरह टोल फ्री किया जाए। पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि किसानों की जमीन बेहद कम दामों पर अधिग्रहित की गईं और अब उन्हीं ग्रामीणों से टोल वसूलना अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली पंचायत संघ को सभी ग्राम सभाओं और युवा संगठनों का समर्थन है। यदि सरकार ने टोल फ्री की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो 360 ग्राम पंचायतों की महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में किसानों को बेहतर मुआवजा और टैक्स से राहत मिलती है, जबकि दिल्ली के किसानों और ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। दिल्ली देहात के लोग पहले से ही रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। टोल थोपने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों की रोजमर्रा की आवाजाही और महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed