फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muncipal elections filing papers today

निगम चुनाव: आज से दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र 

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
muncipal elections filing papers today
- फोटो : अमर उजाला

नगर निगम पार्षद चुनाव की विधिवत प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


निगम सीमा क्षेत्र के 40 वार्डों के लिए 10 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सहायक निर्वाचन अधिकारी को 4-4 वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक से चार तक के प्रत्याशी तहसील कार्यालय पंचायत भवन बल्लभगढ़ में तहसीलदार के सामने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी तरह वार्ड नंबर पांच से आठ तक के प्रत्याशी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बल्लभगढ़ में बीडीपीओ को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 9 से 12 तक संयुक्त आयुक्त कार्यालय बल्लभगढ़ जोन, वार्ड नंबर 13 से 16 तक संपदा अधिकारी कार्यालय सेक्टर-12 हुडा, वार्ड नंबर 17 से 20 तक कमरा नंबर एक तहसीलदार कार्यालय लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड 21 से 24 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सेक्टर-16ए, वार्ड 25 से 28  कमरा नंबर 102 जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय प्रथम तल लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड 29 से 32 कमरा नंबर 203 जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वितीय तल लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड नंबर 33 से 36 कार्यालय उपमंडल अभियंता हुडा डिवीजन 5 हुडा मार्केट सेक्टर-9 तथा वार्ड नंबर 37 से 40 के प्रत्याशी कमरा नंबर नौ कोर्ट रूम एसडीएम कार्यालय पंचायत भवन बल्लभगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed