फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mulayam targets Modi in Dadri rally

मोदी के सीने पर मुलायम की नजर

Fri, 04 Apr 2014 01:29 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Mulayam targets Modi in Dadri rally

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाषण में बृहस्पतिवार को ‘56 इंच का सीना’

विज्ञापन
ही निशाने पर रहा। मुलायम सिंह ने दादरी में अपने भाषण के दौरान आधा समय मोदी पर हमले में ही लगाया और सवाल किया कि उस समय ये सीना कहां था, जब गुजरात में दंगे हो रहे थे। सभा में मुलायम सिंह भाषण की शुरुआत करने के कुछ देर बाद ही नरेंद्र मोदी पर आ गए।

'यूपी में 60-70 सीटें लाएगी सपा'

Mulayam targets Modi in Dadri rally

सपा मुखिया ने कहा कि गुजरात में मात्र 26 लोकसभा सीटें हैं। क्या इन सीटों से प्रधानमंत्री बना जा सकता है। गुजरात से यदि सभी 26 सीटों पर भाजपा जीत भी जाए तो भी काम नहीं चलेगा। देश की दिशा तो उत्तर प्रदेश ही तय करता है, जहां 80 सीटें हैं और इन सीटों में से 60-70 सीटें सपा जीतेगी।

गुजरात के बहाने सपा मुखिया ने मुस्लिमों को मोदी का डर भी दिखाया और कहा कि मोदी को अगर रोकना है तो सपा का साथ देना होगा। सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है जो मोदी को रोक सकती है, क्योंकि कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुस्लिम समुदाय सपा से संतुष्ट है'

Mulayam targets Modi in Dadri rally

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर मुलायम सिंह ने यह कहते हुए मरहम लगाया कि वहां पर अल्पसंख्यकों का नुकसान ज्यादा हुआ है। साथ ही अपनी पीठ ठोंकते हुए कहा कि सपा सरकार ने पीड़ितों की पूरी मदद की है। यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय संतुष्ट है और आज भी उनके साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed