फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mulayam singh yadav health decline urine infection admitted in yashoda hospital ghaziabad kaushambi

गाजियाबादः फिर बिगड़ी मुलायम सिंह की तबीयत, यशोदा अस्पताल में भर्ती, कल हो सकती है सर्जरी

Mon, 24 Jun 2019 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav health decline urine infection admitted in yashoda hospital ghaziabad kaushambi
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मुलायम सिंह यादव को सोमवार दोपहर को गाजियाबाद के कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव भी हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो उन्हें पेशाब में परेशानी आ रही है। इसकी जांच के लिए कई टेस्ट कराए गए हैं। संभवतः मंगलवार को उनकी सर्जरी की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह का शुगर लेवल बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में दाखिल किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे।
विज्ञापन


जहां उन्हें इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत बिगड़ने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भी कुछ दिनों के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती रखा गया था। अब उन्हें फिर से परेशानी के चलते गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed