फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mughal Avsesha Met at the Red Fort

लाल किले में मिले मुगलकालीन अवशेष

Tue, 25 Nov 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Mughal Avsesha Met at the Red Fort

अंग्रेजों के नष्ट करने के बाद फुटबाल मैदान में तब्दील हो चुके लाल किले का मेहताब बाग एक बार फिर अपनी पुरानी रंगत में लौटेगा। इस बाग का इस्तेमाल शाही परिवार रात के सैर सपाटे के लिए करता था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसके संरक्षण का काम शुरू कर दिया है। खुदाई में यहां 16वीं शताब्दी के मुगलकालीन अवशेष मिले हैं। एएसआई का कहना है कि खुदाई के साथ इसका वास्तविक रूप भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

विज्ञापन


एएसआई सूत्रों के मुताबिक खुदाई में मिले खिलौनों में सेरेमिक का बना तोता, कुछ पक्षी, टूटी प्लेट और शो केश जैसी चीजें मिली हैं। बाग में जो नहरे बारहिस्त बहती थी उसकी सही तस्वीर अब सामने आ रही है।
विज्ञापन


इसके अंदर बना झरने का भी आकार भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है। जिस बडे़ टैंक से नहरों और झरनों में पानी जाता था उसकी भी खोज भी की जा चुकी है। हालांकि अभी एएसआई को खुदाई में लंबा समय लगेगा उसके बाद बाग की वास्तविक तस्वीर सबके सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई में मिली प्लेट के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभी सजावट के सामान रहें होंगे। फिलहाल एएसआई इनके टुकड़ों को जोड़कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बताते चलें कि इस बाग को 1857 में अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया था।


दीवान-ए-खास में मिली नौ परतों वाली छत


एएसआई लाल किले में मौजूद दीवान-ए-खास के संरक्षण का भी काम कर रही है। इसके छतों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसी दौरान एएसआई को यहां नौ परतों वाली छत मिली है। इसमें मिट्टी की ईंट, लकड़ी, पत्थर और मिट्टी की परतों से छत को बनाए जाने की बात सामने आई है। एएसआई ने कहा कि हम बेहद बारीकी से इसकी रंगत को दोबारा पहले की ही तरह लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed