{"_id":"5fd7c49f8ebc3e3d58675b1d","slug":"mud-and-water-logging-increased-problems-around-the-singhu-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ और जलभराव से सिंघु बॉर्डर के आसपास बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ और जलभराव से सिंघु बॉर्डर के आसपास बढ़ी परेशानी
Tue, 15 Dec 2020 01:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुई बारिश और पानी के टैंकरों की वजह से सिंघु बॉर्डर के दोनों तरफ जलभराव और कीचड़ के कारण किसान समर्थकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ की वजह से कई किसानों के चप्पल औ जूते भी इसकी चपेट में आकर खराब हो जा रहे हैं। लोगों को परेशानी न आए इसलिए सड़क किनारे जूते चप्पलों की बिक्री भी हो रही है।
विज्ञापन
लंगर के बाद आसपास बिखरे प्लेट, पानी की बोतलें भी इधर उधर बिखरे होने की वजह से भी आंदोलनकारी किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगाए गए अस्थायी शौचालयों में किसी में पानी की कमी तो कुछ के दरवाजे बंद नहीं होते हैं।
विज्ञापन
आंदोलनकारी किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से अस्थायी शौचालयों की कमी को देखते हुए नए टॉयलेट्स भी लगाने के लिए सरकार के साथ साथ संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। आंदोलन में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आंदोलन के लंबा खिंचने पर भी कोई परेशानी न आए, इसके लिए भी सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती के दौरान उन्हें सभी तरह के माहौल में रहने की आदत है। लेकिन गंदगी के कारण कई बार परेशानी होती है।
विज्ञापन