{"_id":"de27db3db224fc1f746af2aa26ac17c0","slug":"mstanon-team-in-holly","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में आई मस्तानों की टोली ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में आई मस्तानों की टोली ...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा-कृष्ण की रासलीला, राधा संग श्रीकृष्ण की फूलों की होली, मग्न होकर महिलाओं का नृत्य । यह नजारा था शनिवार को अमर उजाला रूपांतरण के होली मिलन समारोह का।
विज्ञापन
आप्यूलेंट मॉल में शनिवार को रूपांतरण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने जमकर धमाल किया। मस्तानों की टोली ने होली के गानों पर डांस किया।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। श्रीकृष्ण- राधा की रासलीला के बाद सवाल-जवाब राउंड था, जिसमें फिल्मों से संबंधित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सही जवाब देने वाली महिलाओं को उपहार दिए गए। इसके अलावा एक मिनट में बैलून फुलाना, रेसिपी संबंधी सवाल, गानों और डायलॉग में अंग्रेजी और हिंदी शब्दों की पहचान इस तरह के क्विज पूछे गए।
फिल्मी गानों की अंताक्षरी भी खेली गई। बीच-बीच में गायिका पूनम ने अपने गानों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन संध्या सिंह ने किया। विजेताओं को पुरस्कार मॉल के ऑनर राहुल मित्तल ने दिया।
इस मौके पर हरिशचंद्र प्रवीण कुमार के बेस्ट डालडा डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अश्विनी शर्मा ने मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंशा मार्केटिंग के विजय जैन मौजूद रहे।
फिल्मी ज्ञान था जबरदस्त
दबंग फिल्म के डायलग को पहचान कर उस कलाकार को पहचानना और उसकी पहली फिल्म का नाम बताना, पीपली लाइव के डायलॉग में कितने शब्द थे उसके गाने की लाइनों में कितने हिन्दी शब्द और कितने अंग्रेजी के शब्द थे इसका जवाब महिलाओं ने फटाफट दे दिया।