{"_id":"4f6caa388691ff1229fad9c6eb51cb9c","slug":"mst-rent-increased-only-14-percent-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसटी किराये में अब सिर्फ 14 फीसदी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसटी किराये में अब सिर्फ 14 फीसदी की वृद्धि
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्री किराये में की गई वृद्धि के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे को अपना निर्णय बदलना पड़ा। एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) के किराए में नया बदलाव किया है।
विज्ञापन
इससे दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही दैनिक यात्री संघ ने इस फैसले का स्वागत भी किया है। इसका किराया डबल कर दिया गया था। लेकिन अब नए निर्णय के तहत एमएसटी पर भी 14.2 फीसदी की ही बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
80 किलोमीटर तक के सफर में यही दर लागू होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि एमएसटी और अनारक्षित टिकट के किराये में बदलाव 28 जून से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
दो दिन और बंद रहेगी एडवांस टिकट बुकिंग सर्विस
फरीदाबाद में अभी दो दिन और रेलवे की एडवांस टिकट बुकिंग सर्विस बंद रहेगी। किराए को लेकर नया फैसला आने के कारण यह सेवा प्रभावित हो रही है। क्योंकि सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। मतलब यह है कि यात्रियों को 27 जून तक काउंटर पर पहुंचकर यात्रा करने वाले दिन ही अपना टिकट खरीदना होगा।
बता दें कि रेलवे ने 25 जून से अनारक्षित एडवांस टिकट बुकिंग सर्विस शुरू करने की बात कही थी। लेकिन 24 जून की रात में रेलवे द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर लिए गए नए निर्णय के कारण इसकी डेट बढ़ाकर 27 जून तक कर दी गई।
इस बीच कम्प्यूटर सिस्टम में नए किराए को अपडेट किया जा रहा है। एडवांस टिकट बुकिंग सर्विस अब 28 जून को ही बहाल हो पाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि दो दिन और यात्रियों को थोड़ी परेशानी होगी। 28 जून को सेवा बहाल कर दी जाएगी।