फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ms bitta reached hospital to see crpf jawan in noida hospital

कश्मीर में पत्थरबाजों पर हमले के बाद दो साल से कोमा में है ये जवान

Sat, 15 Apr 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
ms bitta reached hospital to see crpf jawan in noida hospital

कश्मीर में पत्थरबाजों को जबाब देना जरूरी है, ब्लू स्टार जैसे ऑपरेशन करके मुहं तोड़ जबाब दिया जाये और हमारे जवानों के साथ हो रहे र्दुव्यवहार का बदला लिया जाये। यह कहना था आतंकवादी विरोधी मोर्चा के एम एस बिट्टा का।

विज्ञापन


वे सेक्टर 33 स्थित प्रकाश अस्पताल में छतीसगढ़ में 2014 में हुये आतंकवादी हमले में घायल सीआरपीएफ के जवान जितेन्द्र कुमार को देखने पहुंचे थे। उन्होंने जितेन्द्र की माता रूपा देवी से मुलाकात कर सारी जानकारी ली।
विज्ञापन


एम एस बिट्टा ने मीडिया को बताया कि छतीसगढ़ में 2014 में आतंकवादियों से लडते हुये पांच जवान शहीद हो गये थे और एक जवान घायल हो गया था। घायल जितेन्द्र कुमार का इलाज प्रकाश अस्पताल में सही रूप से चल रहा है वो अभी कोमा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी सामाजिक संस्‍था को नहीं इनकी जानकारी

ms bitta reached hospital to see crpf jawan in noida hospital

उनके परिजनों की मांग है कि उनका इलाज किसी अन्य अस्पताल में हो। उनकी माता को आश्वस्त किया गया है कि राम मनोहर लोहिया दिल्ली अस्पताल में उनके इलाज का इंतजाम करवाया जायेगा।

उन्होंने दुख जताते हुये कहा कि बहुत ही खेद है कि हमें या अन्य किसी सामाजिक संस्थाओं को अभी तक कोई जानकारी इस जवान के बारे में नहीं थी। सरकार के साथ-साथ जवानों की रक्षा का फर्ज सामाजिक संस्थाओं का भी बनता है।

केवल सुर्खियों में रहने व फोटो छापने से काम नहीं होते। एमएस बिट्टा के साथ पश्चिमी उप्र प्रभारी राजेन्द्र पंडित, प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जग्गी, प्रमोद यादव, कपिल सिंह, सचिन नागर, धनश्याम सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed