फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Mr CM sink! Skins to protect consumed his job'

'सिंक मिस्टर सीएम! खाल बचाने के लिए उसकी नौकरी खा गए'

Thu, 14 May 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
'Mr CM sink! Skins to protect consumed his job'

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मी और महिला के बीच घटना के दौरान आडियो के आने के बाद अब सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गयी है। घटना की पूरी जांच से पहले ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर तो यूजर्स सवाल उठा ही रहे हैं, साथ ही अरविंद केजरीवाल के महिला के पक्ष में सच्चाई जाने बिना बयान देने पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन


यूजर्स का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच किए बगैर दिल्ली पुलिस से लेकर सरकार ने अपना एक तरफा फैसला दे दिया, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि क्या अब लोगों को लाल बत्ती तोड़ने का अधिकार मिल गया है?
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज और सामान्य फेसबुक पेज पर ईंट वाला कांस्टेबल घटना पर जमकर बवाल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मीडिया पर भी जमकर प्रहार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पत्थर मारने का अधिकार किसने दिया?

'Mr CM sink! Skins to protect consumed his job'

यूजर्स का आरोप है कि बिना जांच किए किसी को पूरी तरह दोषी करार देना कहां की बुद्धिमानी है? क्योंकि सिर्फ फुटेज के आधार पर ट्रैफिक कर्मी को ही दोषी मान लिया गया। जबकि महिला  ने भी बदतमीजी की थी, जिसे किसी ने नहीं उठाया। यदि आडियो सामने नहीं आता तो पता ही नहीं लगता कि महिला भी दोषी थी।

ट्रैफिक पुलिस के पेज पर यूजर्स ने मानी गलती
एक यूजर्स लिखते हैं कि यहीं बुरा से भी बुरा कर सकते थे आप? जांच हुई नहीं, उससे पहले ही उसकी नौकरी खा गए? वो कोई एक दिन पहले रिकरुट हुआ जवान नहीं था, घटना की सच्चाई जाने बिना- अपनी खाल बचाने के लिए उसकी नौकरी खा गए। क्या जानने की कोशिश की किन कारणों से मजबूर होकर उसने ऐसा कदम उठाया होगा?

अब हर कोई रेडलाइट जंप पर उठाएगा ईंट - सिंक मिस्टर सीएम
दीपिका भारद्वाज ने टिवट कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उसने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जी, कल से हर कोई रेडलाइट जंप करना चाहेगा और रोकने पर ईंट उठाएगा? क्या आप पुलिस  पर ईंट उठाने की इजाजत देंगे? सिंक मिस्टर सीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed