{"_id":"5c5597c5e05c081cc9998f1db28749c5","slug":"mp-vk-singh-today-home-mortgage-will-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वकील सांसद वीके सिंह को घर में बंधक बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वकील सांसद वीके सिंह को घर में बंधक बनाएंगे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को कचहरी के अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों ने सांसद वीके सिंह को उनके ही आवास पर बंधक बनाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित के अनुसार संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के अधिवक्ता बुधवार को काम नहीं करेंगे। सभी अपने सांसद का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे अधिवक्ता बार सभागार में एकत्र होंगे। इसके बाद सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का राजनगर सेक्टर-2 स्थित आवास तक पैदल मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद का घेराव तब तक जारी रहेगा, जब तक वह बेंच के बारे में और प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय दिलाने के लिए लिखित आश्वासन नहीं देते।
बुधवार को किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकेगी। इसलिए एनआरएचएम घोटाला समेत कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई टलनी तय है।