फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP VK Singh 500 rupye find and serve.

सांसद वीके सिंह को ढूंढकर लाओ..500 रुपये पाओ

Tue, 14 Apr 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
MP VK Singh 500 rupye find and serve.

अपनी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के व्यंग्य बाण सहने वाले स्थानीय सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह अब दूसरे संगठनों के निशाने पर भी आ गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को गाजियाबाद के सभी प्रमुख बाजारों में सांसद वीके सिंह के लापता होने के पोस्टर लगे मिले। पोस्टर में लिखा है कि ‘गाजियाबाद के सांसद एवं पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह लापता।
विज्ञापन


ढूंढने वाले को मिलेगा 500 रुपये का नगद इनाम। निवेदक भारतीय कौटिल्य सेना।’ शहर में वीक सिंह के लापता होने के पोस्टर लगे होने की बात जरा ही देर में चर्चा का विषय बनती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कौटिल्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने जहां इन पोस्टर को लगवाने की बात स्वीकार की है, वहीं भाजपा नेताओं न इसे खिसियाए हुए विरोधियों की चाल करार दिया है।

कौटिल्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध शर्मा का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से ही सांसद जनता से जितनी बार मिले हैं, उन्हें उंगलियों पर गिना जा सकता है।

जनता से सीधे संवाद से ज्यादा तो उन्होंने विभिन्न मंचों पर आकर अपने स्वागत समारोह कराया है। बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

प्रत्येक पार्टी और संगठन से जुडे़ नेता किसानों को आश्वासन दे रहे हैं, मगर सांसद वीके सिंह के पास इतना भी समय नहीं है कि वह क्षेत्र के किसानों का दर्द सुन सकें।

उनका कहना था कि गांव ढिंडार का एक जवान देश की सीमा पर शहीद हो गया, मगर रिटायर्ड जनरल साहब को उनके परिजनों का दर्द बांटने की फुर्सत भी नहीं। सुबोध शर्मा ने बताया कि लगता है कि सांसद कहीं लापता हो गए हैं। इसीलिए उन्होंने पोस्टर लगवाए हैं।

सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किसी ने यह काम किया है। वीके सिंह नाली-खंडजे वाले नहीं, बल्कि देश के नेता हैं। गाजियाबाद की जनता के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। विकास की कई योजनाओं पर अधिकारियों से बात की है। चंद विरोधी लोग साजिश के तहत बदनाम करना चाहते हैं।-  अतुल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता


यमन में फंसे 5 हजार भारतीयों को सकुशल बचाकर लाना, लाइनपार की लाखों की आबादी को धोबीघाट के जरिए मुख्य शहर से जोड़ने का काम वीके सिंह ने ही किया है। कुछ विरोधी अनजान बनकर प्लानिंग के तहत उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।- अशोक मोंगा, भाजपा महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed