{"_id":"67a91a874e24620d4505a841","slug":"mp-swati-maliwal-said-atishi-celebration-after-aap-defeat-is-inappropriate-behavior-in-delhi-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सांसद स्वाति मालीवाल बोलीं- 'आप' की हार के बाद आतिशी का जश्न मनाना अनुचित व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सांसद स्वाति मालीवाल बोलीं- 'आप' की हार के बाद आतिशी का जश्न मनाना अनुचित व्यवहार
Mon, 10 Feb 2025 02:44 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:44 AM IST
सार
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान मालीवाल ने कहा कि पिछला साल उनके जीवन का सबसे कठिन साल था, लेकिन भगवान की मदद से वे इस कठिन संघर्ष में जिंदा हैं ।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल और सीएम आतिशी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान मालीवाल ने कहा कि पिछला साल उनके जीवन का सबसे कठिन साल था, लेकिन भगवान की मदद से वे इस कठिन संघर्ष में जिंदा हैं और सत्य के लिए लड़ पा रही हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली हो, सत्य के सामने उसे झुकना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
मालीवाल ने आतिशी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कालकाजी सीट पर जीत के बाद नाचती दिख रहीं थीं। मालीवाल ने कहा कि आप की हार के बाद ऐसा व्यवहार अनुचित है। वहीं, मालीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ किए गए अपराधों के परिणामस्वरूप ही भगवान ने न्याय दिलाया है।
विज्ञापन