फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mount Cricket Club-W won by nine wickets.

Delhi NCR News: माउंट क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने नौ विकेट से जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीडीसीए महिला टी-20 लीग 2026 के तहत श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में माउंट क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने जेमिनी क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिनी क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की टीम 16.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन




माउंट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आराध्या पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा भाव्या ने दो ओवर में तीन रन देकर एक विकेट और तनिष्का राणा ने तीन ओवर में नौ रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


55 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए माउंट क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने सिर्फ 6.2 ओवर में एक विकेट खोकर 55 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से तनिष्का राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे। सान्या ने 12 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली आराध्या पंत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया, जिसका फायदा माउंट क्रिकेट क्लब ने आसानी से उठाते हुए लीग में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed