{"_id":"6a05e210ee2f0a6f770bfffa","slug":"mou-between-nios-and-medhavi-skills-university-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136407-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनआईओएस और मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनआईओएस और मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के बीच समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी (एमएसयू) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है।
समझौते पर एनआईओएस की ओर से सचिव कर्नल शकील अहमद और एमएसयू की ओर से प्रो-चांसलर कुलदीप शर्मा ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों ने इसे नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुरूप बड़ा कदम बताया।
इस साझेदारी के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण, क्रेडिट ट्रांसफर, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम, डिजिटल लर्निंग कंटेंट और करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कक्षा 10 और 12 की समकक्षता, अप्रेंटिसशिप आधारित डिग्री प्रोग्राम और उद्योग से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।