फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Motogp Noida Traffic on Agra to Noida route will remain closed for seven hours daily for three days.

यमुना एक्सप्रेसवे : आगरा से नोएडा रूट पर आज से 24 तक सात घंटे बंद रहेगा यातायात, जानिए टाइमिंग और सब कुछ

Fri, 22 Sep 2023 02:30 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Sep 2023 02:30 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। जेवर में डायवर्जन की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यवस्था की है। इसकी जानकारी आगरा, मथुरा और अलीगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
Motogp Noida Traffic on Agra to Noida route will remain closed for seven hours daily for three days.
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटोजीपी (बाइक रेस) आयोजन के मद्देनजर 22 से 24 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे सात घंटे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का आगरा से नोएडा मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को जेवर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके चलते ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। जेवर में डायवर्जन की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यवस्था की है। इसकी जानकारी आगरा, मथुरा और अलीगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है।

विज्ञापन

मोटोजीपी के आयोजन में बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग गौतमबुद्ध नगर में पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंधित किया है। शुक्रवार को आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि छोटे वाहन स्वामियों को इस रास्ते से नहीं आने की अपील की है। जेवर से दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में इससे पहले भी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए वहां के पुलिस अधिकारियों से अपील की गई है। जिससे कि वाहन जेवर तक भी नहीं आएं और अन्य रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य को रवाना हो जाएं। जेवर से खुर्जा रोड, एनएच-24 आदि मार्गों पर वाहन भेजे जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तीनों दिन आगरा से नोएडा दिल्ली आने वाले यात्रियों व वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर डायवर्जन किया है। आगरा, मथुरा व अलीगढ़ पुलिस को भी व्यवस्था बनाने के लिए सूचना दे दी गई है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह प्लान तीन दिन तक जारी रहेगा। -अनिल यादव, डीसीपी यातायात गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed