{"_id":"542ae4e6e1825b4d489dbb75508b13bb","slug":"mother-takes-poison-with-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे ने किया इतना मजबूर कि बेटी को खिला दी जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे ने किया इतना मजबूर कि बेटी को खिला दी जहर
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 14 Jan 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
दादरी में आर्थिक संकट के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त महिला ने सोमवार को अपनी पांच साल की बेटी को जहर खिलाकर खुद भी जहर गटक कर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यादरगंज मोहल्ला निवासी रचना की शादी सात साल पहले बुलंदशहर के संदू शर्मा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
संदू शर्मा फेस-टू स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार सुबह संदू ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी रचना ने अपनी पांच साल की बेटी को जहर खिलाकर स्वयं भी जहर खा लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फांसी लगा ली, पर बच्चे को दूध नहीं पिलाया!
सायं करीब पांच बजे रचना के साथ दूध लेने जाने वाली पड़ोसी महिला उसे बुलाने आई।कमरे का दरवाजा बंद होने पर खिड़की से अंदर देखा तो रचना और उसकी बेटी के मुंह से सफेद झाग आ रहे थे।
पड़ोसियों से मिली सूचना पर पहुंची दादरी पुलिस ने मां-बेटी को दादरी स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पड़ोसियों ने बताया कि परिवार कई साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा था। जिसके चलते रचना मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।