मां-बेटा हत्याकांडः पूछताछ में आरोपी दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा, बताया बेड में क्यों छिपाया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के दिलशाद कालोनी में हुए मां-बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे से पहले सुलझाकर आरोपी अंकित (23) को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित महिला के बेटे का दोस्त है। आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर वीना (45) और उसके बेटे रवि उर्फ लक्की (21) की हत्या कर दी थी।
वीना का शव शुक्रवार देर रात उसके बेड के अंदर से बरामद हुआ था, जबकि लक्की का शव बाथरूम में पड़ा था। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने वीना से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये नही लौटाना पड़े इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी लक्की की बाइक लेकर भाग गए थे। पुलिस अंकित के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीना पति की मौत के बाद बेटे लक्की के साथ बी-3, दिलशाद कालोनी में किराए के फ्लैट में लिवइन में रह रही थी। लक्की पत्राचार से पढ़ाई करने के अलावा ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में नौकरी करता था।
बृहस्पतिवार शाम को जयपुर में रहने वाली वीना की बहन नीलम ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। रवि का मोबाइल भी बंद आ रहा था। शुक्रवार दिन में भी दोनों के मोबाइल बंद थे।
परेशान होकर नीलम ने गोविंदपुरी में रहने वाली अपनी दूसरी बहन प्रीति से पूरी बात बताई। प्रीति करीब 9.00 बजे अपने भांजे विक्की के साथ वीना के घर पहुंची तो फ्लैट का ताला बाहर से बंद था। अंदर लाइट व पंखे चल रहे थे। कमरे से दुर्गंध महसूस हुई तो प्रीति ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो बाथरूम में लक्की का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू से गोदने के निशान थे। छानबीन में बेड का कुछ हिस्सा खुला देख पुलिस ने उसे खोला तो वीना का शव बॉक्स में पड़ा था। छानबीन के दौरान लक्की की केटीएम ड्यूक बाइक भी गायब मिली।
तेज आवाज में संगीत बजाकर की वारदात
पूछताछ के दौरान अंकित ने खुलासा किया है कि घटना वाले दिन वह वीना के घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खोल दिया। अंकित के साथ उसके दोस्त भी अंदर आ गए। बातचीत के दौरान अंकित ने वीना को पीछे से पकड़कर उसका गला रेत दिया।
चीख की आवाज बाहर न जाए इसलिए आरोपियों ने घर में रखा म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में चला दिया। बाद में सामने से दोबारा वीना का गला काट दिया। इसके बाद चाकू से कई वार उसके पेट और छाती पर किए। फिर उसका शव बेड में छुपा दिया। कुछ देर बाद जब लक्की पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी दबोच लिया और चाकू से उसे गोदकर हत्या कर दी।
वारदात को लूटपाट दिखाने का किया था प्रयास
सीसीटीवी से मिला आरोपियों का सुराग
जांच के दौरान पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ लड़के लक्की की बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। उस फुटेज को जब पड़ोसियों को दिखाया गया तो अंकित की पहचान हो गई। उसके आधार पर पुलिस ने रविवार दिन में नंद नगरी इलाके से अंकित को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने रुपये न लौटाने पड़े इसके लिए वीना और लक्की की हत्या की है।